मध्य प्रदेश

न्यू बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़े आटो चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की चलानी कार्यवाही

मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर
रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान । शुक्रवार को मृगांचल एक्सप्रेस में जाम की समस्या से मुक्ति नही मिल पा रही है, प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है न्यू बस स्टैंड में लोडर पिकप, आटो चालकों के द्वारा अवैध पार्किंग की जाती है। बस सड़क पर खड़े कर लगेज की लोडिंग अपलोडिंग की जाती है कि खबर बड़ी प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने पुलिस दल के साथ न्यू बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई । दरअसल बस स्टैंड में अवैध रूप से लोडर पिकप, निजी वाहन, आटो चालकों के द्वारा वाहनों को पार्क कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है ।
शनिवार को न्यू बस स्टैंड में अवैध रूप से खड़े आटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने आटो चालकों को सख्त हिदायत दी है कि अब बस स्टैंड अवैध रूप से पार्किंग ना करें।

Related Articles

Back to top button