मध्य प्रदेश

अवैध रूप से संचालित शराब दुकानों पर भगवती मानव कल्याण संगठन ने कड़ी कार्रवाई कराने की मांग

10 घंटे बाद भी नहीं पहुंच आबकारी अधिकारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले-तेंदूखेड़ा नशा विरोधी जन आंदोलन चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा भारत को नशें मांस से मुक्त कराने के लिए लगातार नशा विरोधी जन आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके तहत अब तक 3000 से अधिक स्थानों पर अवैध शराब की खेपों को पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया है।
इसी कड़ी में दमोह जिले की अवैध रूप संचालित शराब दुकानों पर भगवती मानव कल्याण संगठन ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग
तेंदूखेड़ा तहसील की तेजगढ़, झलोन, तारादेही शराब दुकानों पर अवैध रूप से शराब का स्टॉक एवं स्टॉक की मात्रा नियम से ज्यादा, शराब दुकान में कही भी बोर्ड या लाइसेंस, शराब ठेकेदार का नाम का जिक्र नहीं होने पर शराब ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग करते हुए संगठन के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
10 घंटे से संगठन के कार्यकर्ताओ ने तीनों शराब दुकानों की घेरा बंदी करें हुए हैं।
नशा विरोधी जन आंदोलन भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में पूरे देश में चलाया जा रहा है

Related Articles

Back to top button