मौसम का पहला कोहरा छाया घने कोहरे के बीच बच्चे गए स्कूल

कई स्थानों पर कोहरा इतना घना था कि बड़े वाहनों के पहिए थम गए
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मौसम का पहला कोहरा अल सुबह देखने को मिला जहां 20 फीट दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा था। बड़े वाहन चालकों ने अपने वाहन साइड से खड़े कर लिए क्योंकि रायसेन से राहतगढ़ तक मार्ग का निर्माण कार्य चलने से वैसे ही खराब है।
मौसम का पहला कोहरा कई जगहों पर वाहनों के पहियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है, विजिबिलिटी कम हो गई है वाहन चलाते समय सावधानी रखें फॉग लाइट्स का उपयोग, और धीमी गति (10-15 किमी/घंटा) से गाड़ी चलाना ज़रूरी है, और हैज़र्ड लाइट्स का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
प्राइवेट स्कूलों में छोटे बच्चों के स्कूल जाने का समय अभी 8.25 से 8.45 बजे तक ही है। पर घटना से सर्दी का जोर बढ़ रहा है जिससे बच्चों की सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। पालकों ने छोटे बच्चों के स्कूल के टाइम को बढ़ाने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की है।



