धार्मिक

उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया

धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजता रहा नगर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। गणपति बप्पा मोरया….मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से शनिवार देर शाम को उमरियापान नगर की सड़कें गूंजती रही। गाजे-बाजे के साथ प्रमुख मार्गों से निकाली गई भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को तालाबों में विसर्जित किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे।
चल समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि सरपंच अटल ब्यौहार, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, संदीप सोनी, बसंत चौरसिया, मनोज चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, ललित गौतम, सतीश गौतम, वंशरूप चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ माझी, जागेश्वर सोनी, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button