खेलमध्य प्रदेश
पुष्पा विद्यालय के खिलाड़ी खेलेंगे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

सिलवानी । नगर के पुष्पा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है 12 अगस्त को सिलवानी में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुष्पा विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायसेन जिले की टीम में अपना स्थान पक्का किया है चयनित खिलाड़ियों में आरती चौरसिया, यश साहू, नंदिनी सोनी, आराध्या साहू, नित्यम जैन, युवराज मेहरा शामिल है संभाग स्तरीय प्रतियोगिता एक एवं दो सितंबर को विदिशा में आयोजित की जाएगी चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य बिन्नी स्पोर्ट टीचर मोहम्मद अली और समस्त स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



