मध्य प्रदेश

शासकीय भूमि पर किये गये पक्के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देशन में न्यायालय तहसीलदार दमयंती नगर के राजस्व प्रकरण बेदखली आदेश के परिपालन में आज कुलुआ उर्फ और मारूताल स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 50/3 के अंश भाग रकवा 20×50=1000 वर्ग फुट पर कार्तिक राठौर पिता यशवंत द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। पक्के अवैध अतिक्रमण को आज तहसीलदार मोहित जैन, राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर अहिरवार, हल्का पटवारी किशोर यादव, वीर विक्रमसिंह एवं पुलिस और नगर पालिका की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया है। अतिक्रमित भूमि की बाजारू कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button