मध्य प्रदेश

संतोष ट्राफी के फायनल में पहुंची रीवा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
उमरियापान के अंधेलीबाग ग्राउंड में खेली जा रही लैदरबाल संतोष क्रिकेट ट्राफी में शुक्रवार को अंतिम सेमीफायनल मैच रीवा और डीसीए कटनी के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में रीवा टीम ने 2 रन से मैच पर जीत दर्ज कर फायनल में स्थान बना लिया। कटनी ने टास जीतकर पहले रीवा टीम को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। निर्धारित 20 ओवर में रीवा ने 123 रनों का स्कोर खडा किया। रीवा की ओर से बल्लेबाज रोहित ने सर्वाधिक 19 रन बनाये। कटनी की ओर से गेंदबाज राजा ने 3 विकेट, आर्यन व अजय ने 2-2 विकेट लिये। गेंदबाज संकल्प को 1 विकेट की सफलता मिली। जवाबी पारी में कटनी टीम 121 रन ही बना सकी। कटनी की ओर से बल्लेबाज आर्यन ने सबसे अधिक 51 रन बनाये। मैच में रीवा के खिलाडी मनीष, मैन आफ द मैच रहे। उन्हें पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजय दुबे.समाजसेवी विजय सोनी, कालूराम चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, दीनदयाल चौरसिया, जगन्नाथ मांझी. कमलेश चौरसिया. हनी चौरसिया. शिवाल अरोरा, पंकज तिवारी, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, संदीप चौरसियावसहित उत्साहजनक संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही।
ट्राफी का फायनल शनिवार को
संतोष ट्राफी का फायनल मैच आज शनिवार को नरसिंहपुर और रीवा टीम के बीच होगा। खेल विकास समिति ने दर्शकों से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button