पर्यावरणमध्य प्रदेश

शीतलहर में विद्यार्थियों को राहत, समनापुर में 150 छात्रों को स्वेटर वितरण

रिपोर्टर रीना : विनोद मालवीय
गैरतगंज । नववर्ष के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल समनापुर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की गई। भीषण शीतलहर को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य संतोष मालवीय के नेतृत्व में समस्त स्टाफ के सहयोग से विद्यालय के 150 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्य संतोष मालवीय ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विद्यालय परिवार सदैव तत्पर है। स्वेटर वितरण से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय की इस मानवीय पहल की अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की है।

Related Articles

Back to top button