मध्य प्रदेश

पौने 4 करोड़ की लागत से घटिया तरीके से हो रहा हक़ीमखेड़ी से कान पोहरा तक सड़क निर्माण

साइड इंचार्ज पीएम सड़क परियोजना के एसडीओ संजय श्रीवास्तव रहते हैं गायब, सड़क ठेकेदार,ग्रामीणजन परेशान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना इकाई 2 रायसेन द्वारा हक़ीमखेड़ी से कानपोहरा तक लगभग साढ़े 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 3 करोड़ 75 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कराया जा रहा है। इस सड़क निर्माण ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन हरियाणा द्वारा कराया जा रहा है।सड़क मार्ग विभाग के एसडीओ संजय श्रीवास्तव और ठेकेदार जादौन को हमेशा मौजूद रहना चाहिए।लेकिन बताया यह जा रहा है कि अक्सर यह दोनों जिम्मेदार गैर हाजिर रहते हैं।मॉनिटरिंग के अभाव में सड़क ठेकेदार के साइड कर्मचारियों द्वारा घटिया सड़क निर्माण तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर किया जा रहा है।ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया है।
नियम विरुद्ध मनमानी पूर्ण घटिया निर्माण को लेकर महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर जताया विरोध……
घटिया सड़क निर्माण और सरकारी गोहे की जमीन की बजाय बस्ती में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को दोपहर बाद करीब 3.41 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए घर से बाहर निकलकर महिलाएं बच्चे रास्ते पर बैठकर जमकर विरोध जताया।महिला कल्लो बाई लीला बाई, संध्या बाई, सुनीबा बी, अफरोज बी, कल्ली बी नफीस खान, कल्याण सिंह,जासीन खान, नईम खान, रघुराज सिंह ने बताया कि सड़क ठेकेदार उसके कर्मचारी और एसडीओ संजय श्रीवास्तव मनमानी पूर्वक घटिया सड़क निर्माण करवा रहे हैं।जबकि सरकारी गोहे 25 फुट चौड़ा है उसे छोड़कर बस्ती क्षेत्र के घरों के दरवाजों के सामने से पीएम सड़क योजना की सड़क का निर्माण किया जा रहा है।जो कि सरासर गलत व अनुचित है।सालों पुरानी ग्राम पंचायत हक़ीमखेड़ी तौर की सीसी सड़क पर ही मटेरियल डालकर बनाई जा रही है।अगर सरकारी गोहे के रास्ते पर सड़क निर्माण हो जाए तो बेहतर होगा।वर्तमान में रिहायशी बस्ती क्षेत्र में एसडीओ संजय श्रीवास्तव और ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन के कर्मचारियों द्वारा जबरन घरों के दरवाजों ,आंगन के बीच में से सड़क का निर्माण कराने पर तुले हुए हैं।यदि सड़क का निर्माण हो जाएगा तो उनके बच्चों पशुओं की जान का खतरा और सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा।
सिर्फ 4 महीने में ही उखड़ गई सीसी सड़क…..
हक़ीमखेड़ी तौर पंचायत के चौराहे से लेकर सरकारी गोहे तिगड्डे तक घटिया सड़क निर्माण किया गया है।लगभग 4 माह पूर्व रपटे पर बनाई गई सीसी सड़क घटिया निर्माण कराए जाने से मौजूदा समय में उखड़ गई है।इसके अलावा हक़ीमखेड़ी तौर चौराहे से लेकर सरकारी गोहे तिगड्डे तक पक्की सड़क जगह जगह से धंस गई है।वहीं सड़क की साइडें भरी नहीं गई है।जिससे आएदिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं।
मन्दिर प्रांगण सीसी सड़क धँसकी…..
आरोग्यम केंद्र हक़ीमखेड़ी से लेकर मन्दिर परिसर इमली पेड़ के सामने तक बनाई गई सीसी सड़क निर्माण भी घटिया किस्म की और नियम मापदंडों को ताक पर रखकर बनाई जा रही है।ग्रामीणों,रघुराज सिंह मीणा ने बताया कि सड़क ठेकेदार के कर्मचारियो द्वारा सीसी सड़क कहीं संकरी तो कहीं बगैर बैस के बनाई जा रही है।कीचड़ पानी में ही सीसी सड़क बनाई जा रही है।कई जगहों पर साइडें नहीं भरी गई।जिससे सड़क बनते ही टूट फूटने लगी है।
इस संबंध में संजय श्रीवास्तव एसडीओ पीएम सड़क परियोजना रायसेन का कहना है कि हक़ीमखेड़ी से लेकर कान पोहरा तक लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क परियोजना फेस 2 रायसेन तहत कराया जा रहा हैं।सड़क निर्माण ठीक तरीके से मापदंडों के तहत ही कराई जा रही है।समय समय पर सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button