मध्य प्रदेश

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के रिफ्रेसर प्रशिक्षण मे ढीमरखेड़ा के शिक्षक हुए प्रशिक्षित

मॉडल हायर सेकेण्डरी विद्यालय ढीमरखेड़ा मे आयोजित दो चरणों का एफएलएन प्रशिक्षण सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बच्चे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष होकर समाज के एक जिम्मेदार एवं उपयोगी नागरिक बन सके, हेतु उन्हे बुनियादी साक्षरता ज्ञान के भाषायी, सामाजिक कौशलों एवं गणितीय दक्षताओं के साथ गुणात्मक शिक्षा हेतु विकासखंड ढीमरखेड़ा मे कक्षा पहिली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
निपुण भारत अभियान के निर्धारित तीन विकासात्मक लक्ष्यों एवं हिंदी गणित अंगेजी विषयों के चरणबद्द आयामों को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने इस योजना को मिशन अंकुर नाम से वर्ष 2021-22 मे लागू किया था।
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेश एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान,जिला शिक्षा केन्द्र कटनी के निर्देशन एवं जनपद शिक्षा केन्द्र ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में जिला प्रशिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, रमेश कुमार उसरेठे, कमोद प्रसाद चौधरी, शरद कुमार चौरसिया, संतोष रावते, हरिओम झारिया द्वारा फाउंडेशनल लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी (FLN) पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण में आधारभूत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए हिंदी गणित एवं अंगेजी बिषय मे नई-नई गतिविधियों,विभिन्न कौशलों एवं बच्चो के आवधिक मूल्यांकनों मे किये गये बदलावों कि जानकारी देने हेतु विकासखंड स्तर पर दिनांक 25 सितंबर 2023 से प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रभारी गणेश महोबिया ने बताया की बच्चों में आधारभूत बुनियादी दक्षताओँ को विकसित करने के लिए बीते सत्र मे बच्चो का उपलब्धि स्तर कैसा रहा साथ ही इस अवधि मे शिक्षकों बच्चो को कौन कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बच्चो के आवधिक मूल्यांकनो मे क्या क्या बदलाव किये गये कि जानकारी देकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया ।
प्रभारी गणेश महोबिया ने बताया कि 25 सितंबर 23 से 01 अक्टूबर 23 तक चले छः दिवसीय प्रशिक्षण को दो चरणों में विभाजित कर विकास खंड के कुल 227 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया ।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कटनी के वरिष्ठ व्यख्याता एनपी श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर कर अपने अनुभवों एवं मिशन अंकुर के तय लक्ष्यों को शिक्षकों के बीच रख कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महा अभियान को सफल बनाने कि अपील की, एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

Related Articles

Back to top button