मिशन परिवार विकास पखवाड़ा में जनजागरुकता हेतु सारथी रथ की रवाना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। विकासखंड सिहोरा जिला जबलपुर में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा का 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक चलने वाले अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं परिवार नियोजन में लक्षित समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने व परिवार नियोजन के अन्य साधनों की जनजागरूकता हेतु विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित सिविल अस्पताल सिहोरा से सारथी रथ की रवानगी के साथ जनजागरुकता रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तब के मार्गदर्शन एवं DPM विजय पाण्डे व डीसीएम दीपिका के सतत सहयोग से मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर सारथी रथ को रवाना किया गया। इसके साथ ही जन जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली के प्रभारी बीसीएम वीरेंद्र मेहरा द्वारा बताया गया की परिवार नियोजन में समुदाय के लक्षित वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित रैली के सफल आयोजन में बीपीएम श्वेता कोस्टा, लेखापाल सुरेंद्रसिंह, अजय नारायण मिश्रा, समस्त एएनएम, CHO ,सेक्टर सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर एवं स्थानीय जनसमुदाय का सराहनीय योगदान रहा।



