क्राइम

स्टेट बेंक के मेन गेट से किसान के डेढ़ लाख रुपए निकलने से सनसनी फैली

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं आई नजर
पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में शनिवार की दोपहर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य गेट पर से एक किसान के डेढ़ लाख रुपए उड़ाए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुल्तानगंज क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बालकृष्ण सोलंकी पिता रामसिंह सोलंकी 68 वर्ष अपने केसीसी खाता से पैसे निकालने के लिए एसबीआई बैंक आए हुए थे। जिन्होंने खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाले और करीब साढ़े ग्यारह बजे बैंक से बाहर निकल गए लेकिन निकलते ही बैंक के मुख्य गेट पर उनके पैसे अचानक गायब हो गए। जिससे वह घबरा गए और तत्काल बैंक के अंदर जाकर बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी ।
बैंक मैनेजर द्वारा तत्काल मोबाइल पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जब बैंक के सीसीटीवी कैमरे को चेक किए तो पाया कि किसान के आसपास दो संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं, इसके आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि संभवत उक्त शातिर चोर महिलाओं का ही यह काम हो सकता है ।
शाखा प्रबंधक तेजस्वी पटेल ने बताया कि कृषक बालकृष्ण सोलंकी अपने केसीसी खाता से पैसे निकालने के लिए बैंक आए हुए थे। जिन्होंने अपना खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाले थे ओर रुपए लेकर बाहर चले गए थे। चोरी की घटना बैंक के बाहर ठीक इंट्री गेट के पास की है। घटना होने के बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो चोरी का शिकार हुए किसान के इर्द गिर्द दो संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। जिससे प्रतीत होता है कि यह उन्हीं का काम हो सकता है। पुलिस को जानकारी सहित सीसीटीवी फुटेज दे दिए गए हैं।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि घटना का शिकार हुए किसान बालकृष्ण सोलंकी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध महिलाओं की शिनाख्त के साथ तलाश की जा रही है। संभवतः चोर महिलाएं बाहर की हो सकती है । जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं । शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Back to top button