धार्मिक

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

सिलवानी। ग्राम पंचायत सिंगपुरी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 12 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा के प्रथम दिवस में कथावाचक पंडित रेवाशंकर शास्त्री (मवई वाले) ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संदेश देती है।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित की जा रही है। कथा का समापन 18 जनवरी, रविवार को कथा विश्राम, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक बालमुकुन्द यादव (बाबूजी), सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर एवं महेंद्र पाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि) हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button