मध्य प्रदेश

युवा दिवस पर सांदीपनी विद्यालय में सैकड़ों बच्चों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

सिलवानी। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं युवा दिवस के अवसर पर नगर के सांदीपनी विद्यालय परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यालय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योग शिक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को प्राणायाम की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, संदीप शर्मा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पुनीत समैया एवं विद्यालय प्राचार्य एन.पी. शिल्पी द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक एवं बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Related Articles

Back to top button