राजनीति

सिद्धिक बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। शहर के युवा नेता व विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक सिद्दिक सिद्दिकी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी और भाजपा रायसेन जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायसेन जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सिद्धिक को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त कर बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव, राव उदयप्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपालसिंह ठाकुर, विधायक भोजपुर सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार, युवा नेता मुदित शेजवार, जनपद पंचायत साँची के अध्यक्ष एस मुनियन, युवा नेता राकेश शर्मा, भंवरलाल पटेल, मिट्ठूलाल धाकड़, राकेश तोमर, भाजपा नगर मण्डल रायसेन अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, ऋषिनाथ सिंह कुशवाह, नरेंद्र बाबू , वर्षा लोधी, रामकुमार साहू पार्षद संतोष यादव, संतोष साहू, ओमप्रकाश मीणा, वीरेंद्र सिंह बघेल, अन्नू पहलवान, धीरेंद्र कुशवाह, जीसान खान, ऋषभ श्रीवास्तव, जीतू खत्री, चन्द्रकृष्ण रघुवंशी, मनोज कुशवाहा, अनिल चौरसिया आदि ने खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button