मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय में गीत गायन एवं स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्याज्ञलय उमरिया पान में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विवेकानंद कैरियर प्रभारी श्रीमती दीपिका जैन सहायक प्राध्यापक इतिहास द्वारा महाविद्यालय में गीत गायन स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निम्न प्रतियोगिताओं में उत्साह जनक संख्या में विद्यार्थीयों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन की घोषणा की गई । जिसमें रिचा रजक, अनामिका पटेल एवं शिवानी बर्मन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ जयश्री शुक्ला, डॉक्टर दिव्या शुक्ला, राजाराम सूर्यवंशी, ईश्वरदीन चौधरी सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button