क्राइम

जबेरा विदरी घाटी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक सैकड़ों बकरियों मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर सैकड़ो की संख्या में बकरियों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक MH40 AK 4177 जो की महोबा से हैदराबाद जा रहा था, विदरी घाटी के पास रात्रि करीब 4 बजे तेज रफ्तार के कारण मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिसमें करीब 450 बकरिया लोड थे जिन्हें बहुत ही क्रूरता के साथ भरा गया था, ट्रक पलटने से करीब 230 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 193 शेष जिंदा है।
थाना जबेरा प्रभारी धमेंद्र उपाध्याय का कहना है कि जबेरा क्षेत्र के अंतर्गत विदारी घाटी मोड़ पर बकरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा सैकड़ों बकरियों को मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button