शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में स्वामी विवेकानंद जयंती जी की जयंती युवा दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया । जिसके अंतर्गत 6 जनवरी से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता, नशा मुक्ति रैली, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं 12 जनवरी को समापन अवसर पर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्राचार्या डॉ आरती धुर्वे एवं मुख्य अतिथि बबिता शाह द्वारा स्वामी विवेकानंद जी तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्या द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन एवं मुख्य अतिथि द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूल माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार, योग ध्यान, रन फॉर मैराथन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा चौरसिया द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय का समस्त स्टाफ डॉ नीमा सिंह, डॉ जयश्री शुक्ला, डॉ अरूणा दास, डॉ दिव्या शुक्ला, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ ईश्वरदीन चौधरी, रहवर रजा मंसूरी, निकेत सराठे सहित महाविद्यालयीन छात्र उपस्थित रहे।



