मध्य प्रदेश
जनपद अध्यक्ष और उपसरपंच के प्रयासों से बोरबेल का खनन हुआ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मंगेली के बिछिया ग्राम में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे एवं उपसरपंच विराट पांडेय के अथक प्रयासों से पीएचई विभाग द्वारा बोरबेल का खनन करवाया इस दौरान सरपंच संजय दाहिया, रोजगार सहायक अंकित पांडेय, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणो की उपस्थिती रही। गर्मी को देखते हुए बोरबेल खनन से राहत पहुची। जिससे ग्रामीण जनों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणो के द्वारा कहा जा रहा है कि भीषण गर्मी से अब हमको पानी की किल्लत नही होगी और अब हम राहत की सांस ले पायेंगे, क्यूंकि गर्मी के कारण पानी का अकाल पड़ा रहता हैं, समझ में नहीं आता कि पीने योग्य पानी कहा से मिलेगा पर अब एक आस बोरबेल की मिल गई जिससे राहत की प्यास बुझा पायेगे।


