मध्य प्रदेश

रायसेन जिले में मुसीवत की बारिश, कई शहर के संपर्क टूटे, उदयपुरा में दुकानों में पानी भरा

रिपोर्टर : राजेश रजक रायसेन
रायसेन ।
रायसेन जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में वारिस ने कहर बरपाया है । जिला मुख्यालय के सभी वार्डो सहित महामाया चौक पर 3-4 फिट पानी है । वही उदयपुरा में भी मुख्य बाजार में 3 फिट पानी है, रायसेन जिले का नरसिंहपुर का संपर्क टूटा । बही उदयपुरा के रहली पुल और लोधीपुरा के पुल पर तीन फीट पानी है । उदयपुरा का गाडरवाड़ा ,सिलवानी का संपर्क टूटा, वही नर्मदा नदी के बौरास पुल पर एक फिट पानी है।
रायसेन जिले में है दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बिगड़े हालात। मुख्य बाजार की दुकानों में भराया पानी। महामाया चौक पर लगभग 3 से 4 फिट तक पहुँचा पानी। शीतल सिटी, रामनगर कालोनी, भारत नगर,भारत विहार और कई कालोनियों में भी पानी ही पानी।
जिले में भी बिगड़ सकते है बारिश से हालत। पिछले लगभग 48 घंटों से जारी है तेज बारिश का दौर। बही उदयपुरा से गाडरवाड़ा का संपर्क टूटा और उदयपुरा से सिलवानी का भी संपर्क टूटा, धनगवा के पास तेंदोनी नदी के पुल पर कई फिट पानी है। उदयपुरा के मुख्य बाजार में 3 फिट पानी के चलते दुकाने भरी । उदयपुरा का 13 गावँ से संपर्क टूटा बही वार्ड 5 के घरों में भरा पानी एक दर्जन से अधिक घरो के लोगो को बस स्टैंड की शटरो में शिफ्ट किया है । बही नर्मदा नदी बौरास में नर्मदा के पुल पर एक फिट पानी है।

Related Articles

Back to top button