ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 30 जनवरी 2026
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 *दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। *शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
*शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए । *शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,
✡️ शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2081 नल
👸🏻 शिवराज शक 352
☸️ काली सम्वत् 5126
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – उत्तरायण
🌧️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु
🌦️ मास – माघ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि – शुक्रवार माघ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 11:09 AM तक उपरांत त्रयोदशी
✏️ तिथि स्वामी – द्वादशी के देवता हैं विष्णु। इस तिथि को भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य सदा विजयी होकर समस्त लोक में पूज्य हो जाता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र आद्रा 03:27 AM तक उपरांत पुनर्वसु
🪐 नक्षत्र स्वामी – आद्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। स्वामी बुध का भी प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र के देवता रुद्र (भगवान शिव का विनाशकारी रूप) हैं।
⚜️ योग – वैधृति योग 04:58 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग
प्रथम करण : बालव 11:09 AM तक
द्वितीय करण : कौलव 09:47 PM तक, बाद तैतिल
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 11:13 से 12:35 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 06:51:30
🌅 सूर्यास्तः – सायं 05:40:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त – 05:25 एएम से 06:18 एएम
🌟 अभिजित मुहूर्त – 12:13 पीएम से 12:56 पीएम
🔯 विजय मुहूर्त – 02:23 पीएम से 03:06 पीएम
🌇 प्रातः सन्ध्या जनवरी 29 29:51 पी एम बजे से 07:10 ए एम तक
🐃 गोधूलि मुहूर्त – 05:56 पीएम से 06:23 पीएम
💧 अमृत काल – 06:18 पीएम से 07:46 पीएम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या 17:59 पी एम से 19:18 पी एम तक
🗣️ निशिता मुहूर्त – 12:08 एएम से 01:01 एएम, 31 जनवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग – 03:27 एएम से 07:10 एएम, 31 जनवरी
❄️ रवि योग – 03:27 एएम से 07:10 एएम, 31 जनवरी
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-लक्ष्मी मन्दिर में खीर चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – जया एकादशी पारण/ शुक्र प्रदोष व्रत/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि योग/ विडाल योग/ हुतात्मा दिवस/ महात्मा गांधी पुण्य तिथि/ डेझर्ट उत्सव (तीन दिवस) जैसलमेर/ विश्व कुष्ठ रोग दिवस, हिंदी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद जन्म दिवस, लेखक माखन लाल चतुर्वेदी स्मृति दिवस, शहिद दिवस
✍🏼 *तिथि विशेष – द्वादशी तिथि को मसूर की दाल एवं मसूर से निर्मित कोई भी व्यंजन नहीं खाना न ही दान देना चाहिये। यह मसूर से बना सभी व्यंजन इस द्वादशी तिथि में त्याज्य बताया गया है। द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान श्री हरि नारायण भगवान को बताया गया है। आज द्वादशी तिथि के दिन भगवान नारायण का श्रद्धा-भाव से पूजन करना चाहिये। साथ ही भगवान नारायण के नाम एवं स्तोत्रों जैसे विष्णुसहस्रनाम आदि के पाठ अवश्य करने चाहिए। नाम के पाठ एवं जप आदि करने से व्यक्ति के जीवन में धन, यश एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति सहज ही होने लगती है। 🗽 *_Vastu tips* 🗺️
गुरुवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में सुख-वैभव और संपन्नता के कारक गुरु मजबूत होते हैं। वहीं आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति भी इससे सुधरने लगती है। गुरुवार को तुलसी पर दूध चढ़ाने से आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। वैवाहिक और सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल मिलते हैं।
*हल्दी गुरुवार के दिन तुलसी में 7 हल्दी के गांठ चढ़ाएं। तुलसी में हल्दी चढ़ाने से आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को सुख-शांति, सकरात्मकता और धन लाभ की प्राप्ति होती है। *लाल चुनरी गुरुवार के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी भी अर्पित करें। लाल चुनरी चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सुखद दांपत्य जीवन बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
फटी एड़ियों के लिए अन्य घरेलू उपाय और सही देखभाल
*ताजे फलों और सब्जियों के रस निकालें और फटी एड़ियों वाले पैरों को उसमें डालकर 15 मिनट तक रखें यदि जलन हो तो घबराएं नहीं। *एक टब या बाल्टी में गर्म पानी में साबुन डालें और अपने पैरों को डुवोएं। इसके बाद स्टोन की मदद से क्रब करें। अच्छे से धो कर अपने पैरों में किसी भी तेल का प्रयोग करें एवं उसके बाद जुराब पहन ले।
*राल और सेंधा नमक की बराबर मात्रा लेकर मिश्रण बना लें इसे शहद और घी के साथ मिक्स करें, इस में सरसों का तेल मिलाकर रखें। इसे एड़ियों में लगाने से पांव के फटने में आराम मिलता है। *गुड़, सेंधा नमक इमली और घी एक-एक भाग मिलाकर पीसें, इसमें दोगुना गोमूत्र मिलाकर फटी हुई भी बिवाईयों पर लगाएं फटी एड़ियों के लिए, यह सब उत्तम इलाज है।
💉 आरोग्य संजीवनी 🩸
फैटी लिवर के घरेलू आयुर्वेदिक उपाय
*जड़ी-बूटियों का उपयोग:
*कुटकी : यह लिवर को शुद्ध करता है और फैट को कम करने में मदद करता है। सेवन: कुटकी का चूर्ण (1 ग्राम) शहद या गुनगुने पानी के साथ लें। *भूमि आंवला : लिवर को डिटॉक्स करता है और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है। सेवन: भूमि आंवला का रस 1-2 चम्मच रोज सुबह खाली पेट लें।
*त्रिफला: यह पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर से विषैले तत्वों को निकालता है। सेवन: सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। *गिलोय : यह लिवर की सूजन को कम करता है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाता है। सेवन: गिलोय का काढ़ा या रस रोजाना पिएं।
*आमला : विटामिन C से भरपूर आमला लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर करता है। सेवन: रोज सुबह 1-2 चम्मच आमला का रस लें। 📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक बार एक चिड़िया जंगल मे अपने मीठे सुर मे गाना गा रही थी। तभी, उसके पास से एक किसान कीड़ों से भरा एक संदूक ले कर के गुजरा।
*
चिड़िया ने उस किसान को रोक कर पूछा – भाई तुम्हारे संदूक के अंदर क्या है? और अभी तुम कहाँ जा रहे हो किसान ने चिड़िया से कहा कि – इस संदूक में कीड़े हैं और वह बाजार से उन कीड़ो के बदले पंख खरीदेगा। इतना कहकर किसान बाजार की तरफ बढ़ने लगा।
*चिड़िया ने किसान का रास्ता रोकते हुए अनुरोध किया – पंख तो मेरे पास भी हैं। मुझे कीड़े तलाशने के लिये बहुत सफर करना पड़ता है, तुम मेरा एक पंख ले लो और बदले में मुझे कीड़े दे दो। इससे मुझे कीड़ों की तलाश के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा। *किसान ने चिड़िया को कीड़े दे दिए, और ने बदले में एक पंख तोड़कर ले लिया। उसके बाद रोज यही सिलसिला चलता रहा, और एक दिन ऐसा आया, जब चिड़िया के पास देने के लिए एक भी पंख नहीं बचा। वह उड़कर कीड़े तलाशने लायक भी नहीं रह गई थी। वह भद्दी भी दिखने लगी, उसने अब गाना भी छोड़ दिखा। भोजन की तलाश करते-करते जल्दी ही वह मर गई।
*मित्रों यही बात हमारी जिंदगी मे भी लागू होती है। कई बार हम ऐसा रास्ता चुनते हैं जो हमें शुरूआती दौर मे बहुत आसान लगता है पर वही रास्ता हमें आगे चलकर मुश्किल में डाल देता है। चिड़िया को भोजन हासिल करने का तरीका बहुत आसान लगा लेकिन आगे चलकर वही मुश्किल और नुकसानदेह तरीका साबित हुआ। 👉🏼 *शिक्षा : हमें जीवन में ऐसा कोई भी शॉर्टकट नहीं है जो आपको तुरंत सफल बना दे।अच्छा होगा कि आप लालच मे न फसे और आसान रास्ते रूपी सबसे खतरनाक रास्ते पर अपने कदम न बढ़ाएँ।
══════◄••❀••►════════
⚜️ द्वादशी तिथि के दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिये। आज द्वादशी तिथि के दिन भगवान नारायण का पूजन और जप आदि करने से मनुष्य का कोई भी बिगड़ा काम भी बन जाता है। यह द्वादशी तिथि यशोबली अर्थात यश एवं प्रतिष्ठा प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। यह द्वादशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों प्रकार के सिद्धियों को देनेवाली तिथि भी मानी जाती है। यह द्वादशी तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वादशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ तथा कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है।।

Related Articles

Back to top button