धार्मिक

गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा संस्कार एवं गायत्री यज्ञ सम्पन्न

सिलवानी । रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री प्रज्ञा मंडल द्वारा नगर वार्ड 14 में अनिल श्रीवास्तव के निवास पर गुरु दीक्षा संस्कार एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में गुरु पूजन एवं देव शक्तियों का आवाहन किया गया, गायत्री परिजनो ने गायत्री हवन में विश्व कल्याण एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए हवन में आहुतियां छोड़ी और कार्यक्रम में कुछ परिजनो को गायत्री मंत्र की वैदिक मंत्रोच्चार के गुरु दीक्षा संस्कार संपन्न कराया। अंत में पूर्णाहुति आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
गायत्री परिवार ने सभी नागरिकों से अभी नागरिकों से अपने घर आंगन में एक पौधा लगाने एवं नियमित रूप से अपने घर पर ही हवन करने का आग्रह किया जिससे पर्यावरण परिष्कृत हो सके। भारतीय संस्कृति में प्रतिदिन आहुति देने का विधान है, यज्ञ से नास्तिक शक्तियों शमन और सात्विक शकित्यो का विस्तार होता है।
इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, बैजनाथ राय, दिनेश चौरसिया, जीवनलाल साहू, राजेन्द्र गुप्ता, निरपत सिंह रघुवंशी, राजकुमार गुप्ता, बलिराम रघुवंशी, अभिषेक साहू, राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button