मध्य प्रदेश
गांधी नगर पड़ान वार्ड सात में गंदगी से परेशान वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
समस्या का निराकरण करने की मांग
सिलवानी। मंगलवार को वार्ड सात गांधी नगर पड़ान के वार्डवासियों द्वारा तहसीलदार संजय नागवंशी को नालियों और रोड की सफाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वार्ड सात में नालियों की सफाई लगभग एक साल से नहीं हुई और न ही रोड़ों की सफाई होती है साथ ही सड़क पर झाड़ू लगाया जाता है। मोहल्ले की लाइटें भी बंद पड़ी है। उपरोक्त समस्या से सभी मोहल्लावासी परेशान है, नालियों में से बदबू आने लगी है, रोडों पर कचरे के ढेर लग चुका है। लाइटें जल नहीं रही, मौके पर जाकर कोई चेक नहीं करता है। वार्डवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान राजकुमार, राजू, रोहित, दीपेश, असीम, उजेर आदि मौजूद रहे।



