कृषिमध्य प्रदेश

शांतिराज वेयर हाउस में कांटा पूजन सम्पन्न, गेहूं खरीदी प्रारंभ

सिलवानी । गुरुवार को समैया शांतिराज यूनिट 3 कीरतपुर पर संस्था बर्धा बम्होरी के द्वारा कांटा पूजन सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व जिला महामंत्री रमाकांत शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधानसभा संयोजक विष्णु रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, वेयरहाउस संचालक जयबाबू जैन, कीरतपुर सरपंच सत्यपाल धाकड़ सहित क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांटा पूजन के साथ ही गेहूं की तुड़ाई और संग्रहण की प्रक्रिया को शुभारंभ किया गया। यह आयोजन किसानों और कृषि कार्यों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित करते हुए किसानों की मेहनत को सराहा और इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्रीय कृषि विकास में योगदान देने की बात कही।
इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कांटा पूजन के माध्यम से किसानों की मेहनत को सम्मानित किया जाता है और यह कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए शुभ संकेत है।

Related Articles

Back to top button