धार्मिकमध्य प्रदेश

गणपति के भजनों पर नन्हे कलाकारों ने दी नृत्य की प्रस्तुतियां

सिलवानी। तहसील में गणपति उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दौरान आकर्षक झांकियों के गणेश के अनेकों रूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को मिल रहे हैं।
इस दौरान आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को मनमोह लिया है। बेगवा गणेश उत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें नन्हे कलाकारों ने गणपति के भजनों पर अन्य फिल्मी व धार्मिक भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने एकल व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button