क्राइममध्य प्रदेश
दो पक्षों में अज्ञात कारण के चलते खूनी संघर्ष। एक पक्ष के 5 लोग गंभीर रूप से घायल
रिपोर्टर : आशीष रजक, उदयपुरा
उदयपुरा। रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम आलीवाडा में लोधी समाज के दो पक्षों में अज्ञात कारण के चलते खूनी संघर्ष। एक पक्ष के 5 लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में चलता हुआ। उदयपुरा एवं देवरी पुलिस जांच में जुटी। उदयपुरा एस.आई.राम सिंह ठाकुर सहित देवरी उदयपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लेकर आए। घायल पक्ष ने आलीवाडा निवासी मदन लोधी, उत्तम लोधी तेजराम धानक, हल्के लोधी पर लगाए मारपीट के आरोप।
घायलों के नाम हेमराज लोधी 45 वर्ष, पार्वती लोधी उम्र 35 वर्ष, महेंद्र लोधी उम्र 18 वर्ष, विशाल सिंह लोधी उम्र 60 वर्ष, चंद्रभान लोधी उम्र 14 वर्ष।



