क्राइम
पुलिस को 3000 रूपये का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार करने में मिली सफलता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा। जिले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में थाना नोहटा प्रभारी विकास सिंह चौहान व् उनकी टीम द्वारा कल डिवीजन गस्त के दौरान थाना नोहटा के अपराध क्रमांक 651 /22 धारा 420, 406, 120 बी भादवि में फरार ₹3000 इनामी बदमाश महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31वर्ष वार्ड क्रमांक 10 तेंदूखेड़ा को भारत गैस एजेंसी दमोह से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है



