महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विधायक को दिया ज्ञापन
सिलवानी । विद्यार्थियों को पुरातत्व महत्व के स्थलों का भ्रमण कराने व गतिविधियों से अवगत कराने को लेकर शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के छत्र छात्राओं का एक दल भोपाल वन विहार, मानस संग्रहलय एवं जनजाति संग्रहालय का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक तथा पूर्व मंत्री ठा. रामपालसिंह राजपूत के भोपाल निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की एवं उनको ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि महाविद्यालय सिलवानी में बीएससी संकाय पीजी एमएससी आर्ट सब्जेक्ट, स्थाई प्रोफेसरों की नियुक्ति, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एम. ए. हिन्दी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, विषय के साथ-साथ स्वीकृति करा कर कक्षाएं प्रारंभ कराई जावे । साथ ही महाविद्यालय में इस वर्ष 800 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं लेकिन महाविद्यालय में मात्र 200-250 विद्यार्थी एक साथ बैठकर अध्ययन कर पाते हैं। खेल मैदान ठीक ना होने के कारण खेल गतिविधि भी सुचारू रूप से संपन्न नहीं हो पाती हैं। विधायक से ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया कि महाविद्यालय में भवन एवं खेल मैदान अति शीघ्र बनवा जाए जिससे कि छात्र छात्राओं को अध्ययन एवं खेलने की सुविधा मिल सके। सिलवानी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं दल में करीब 50 छात्र छात्राओं के साथ भ्रमण में श्याम साहू अध्यक्ष जनभागीदारी महाविद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य, एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।



