लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण एवं किशोर न्याय से संबंधित कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई शाखा में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
शहर की उत्कृष्ट शिक्षण संस्था डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में दिनांक 12 फरवरी दिन सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग जिला रायसेन के तत्वाधान में लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण एवं किशोर न्याय से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया जिसमें डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के दोनों शाखाओं के व्यस्क बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अति संवेदनशील विषयों पर विस्तृत जानकारी हासिल की ।
रायसेन से पधारे सामाजिक कार्य प्रभारी मनोज कुमार साहू ने बच्चों को जीवन जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, विकास का अधिकार एवं सहभागिता के अधिकार की विस्तार चर्चा के साथ इससे संबंधित अन्य पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नेहा अहिरवार ने वयस्कों के साथ होने वाले विभिन्न अपराधों बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न तथा अन्य संबंधित अपराधों से बचने के तरीके तथा पुलिस सहायता और समयनुसार मदद के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ही बच्चों के जीवन के व्यावहारिक पक्षों को भी उद्धृत किया ।
सुपरवाइजर जुलेखा खान ने वयस्कों के जीवन में होने वाले शारीरिक तथा संवेगात्मक परिवर्तनों के परिप्रेक्ष्य में सही योजना और निर्भिकता के साथ जीवन जीने की सलाह के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना आदि की सूचना बेहिचक माता-पिता तथा संबंधित विभाग को तुरंत करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर उपस्थित नेहा अहिरवार तथा चित्रलेखा श्रीवास्तव ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को उदाहरण देते हुए बताया कि किसी भी बुराई से दृढ़ता पूर्वक लड़कर ही उससे छुटकारा पाया जा सकता है ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान आगन्तुकों द्वरा बच्चों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया गया एवं निडर होकर परिस्थितियों से लड़ने की पवृति जागृत करने के लिए प्रेरित किया गया ।
अंत में डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी ने इस संवेदनशील विषय पर बच्चों को शिक्षित करने के लिए सभी आगन्तुको का डेफोडिल्स परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया गया ।



