शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

सिलवानी। आगामी गणेशोत्सव, परयूषण उत्सव के दृष्टिगत रखते हुए रविवार को पुलिस थाना सिलवानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम अलका सिंह चौधरी, थाना प्रभारी संजीत परते नायब तहसीलदार गौरव शुक्ला ने त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई नगर में शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई सभी वर्गों का सहयोग शासन प्रशासन को मिलता रहेगा नगर में अमन चैन बनाए रखने की सभी सामाजिक संगठनों ने भी अपील की।
एसडीएम ने सभी नागरिकों से सभी झांकी स्थल पर साफ सफाई, सुरक्षा के लिए समिति के सदस्यों की उपस्थिति की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर महेश नामदेव, हिन्दू उत्सव शांति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, नारायण यादव, इलियाज ताज, संजय मस्ताना, कौशर खान, सलीम काजी, समीम काजी राहुल नामदेव, जयबाबू जैन, हीरा कुशवाहा सहित जन प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



