अज्ञात कारणों से किशोरी फांसी के फंदे पर झूली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया में एक 16 वर्षीय किशोरी ने खेत से घर वापिस आने के बाद पंखे में रस्सी बांधकर फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया जिस समय घटना घटित हुई वह घर पर अकेली थी करीब डेढ़ घंटे बाद घर के लोग जब खेत से वापस घर पहुंचे तब घटना का खुलासा हुआ और आनन-फानन में फांसी के फंदे की रस्सी काट कर किशोरी को सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैया गांव निवासी निर्भय सिंह लोधी अपने परिवार के साथ खेत पर फसल कटाई के काम में लगे हुए थे वहीं पर उनकी 16 वर्षीय किशोरी भी काम में हाथ बता रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह खाना बनाने का कहकर घर वापस चली गई घर के लोग करीब साढ़े पांच बजे खेत से वापिस घर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूलती दिखाई देने पर हाहाकार मच गया लोगों ने तत्काल रस्सी को हंसी से काटकर उसे नीचे उतारा और निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मृतका के पास किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


