क्राइम

जंगल मे हो रहा था हाईटेक जुआ, 6 गिरफ्तार, फड़बाज किल्लू भाईजान एवं शेख अकबर की तलाश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि दिनॉक 30 मई मंगलवार को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मड़ई के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो पर पैसो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान मड़ई के जंगल में दबिश दी गयी । जहां कुछ लोग ताश पत्तो पर रूपये पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे । जो पुलिस को देखकर भागने लगे घेराबंदी कर 6 जुआडियों को पकड़ा गया पूछताछ पर सभी ने अपने नाम बंटी उर्फ भारत उम्र 38 साल निवासी बडी खेरमाई अखाडे के पास थाना हनुमानताल, राकेश गुप्ता उम्र 41 साल निवासी ग्राम कुआ थाना बहोरीबंद जिला कटनी, मनीष शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी शिवाजी नगर थाना कुठला जिला कटनी, शहजाद खान उम्र 34 साल निवासी आशा बारात घर के पास रजा चौक थाना आधारताल, बल्ली निसाद उम्र 45 साल निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली जिला कटनी, सोनू जैन उम्र 36 साल निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली जिला कटनी बताये । पूछताछ करने पर किल्लू भाईजान निवासी पनागर एवं शेख अकबर निवासी खितौला के द्वारा नाल काटकर जुआ खिलाना बताये । जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 14 हजार 200 रूपये व 52 ताश के पत्ते स्थान पर जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फड़बाज किल्लू भाईजान, शेख अकबर की तलाश जारी है। वही अन्य क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस प्रशासन की कार्यवाही लगातार चल रही हैं ।

Related Articles

Back to top button