प्रशासन का चला हंटर, अब आपकी खैर नहीँ, चारों ओर पुलिस प्रशासन की गाड़ी चैकिग महा अभियान चालान सहित होगी कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने छेड़ा महाअभियान, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने अपराधियों के साथ साथ रसूद का हूटर, पदनाम की प्लेट उतारने सघन चैकिंग। तीन सवारी, तेज गति के आवाज व बिना नंबर प्लेट सहित दस्तावेज चैक, कट रहें चालान ।
विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारी और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्धारित नियमों का पालन कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस- प्रशासन ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक साथ जिले से लेकर ग्रामींण थाना क्षेत्रों में सघन चैकिग महा अभियान चलाया । इस आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला सीमा क्षेत्रों में चिन्हित प्वाईंटो पर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक तीन तीन घण्टों के अन्तराल से की जायेगीं । वही संदिग्ध व नियमों का पालन न करने वाले वाहनों की चैकिग की जाएगी। आदर्श आचार संहिता के पालन करते हुए वाहन चैकिग दौरान सीएसपी, डीएसपी, एसडीओपी के साथ साथ थाना प्रभारी मैके पर उपस्थित रहेगे । जिससे कि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो पाये।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित बनाये गये प्वांइटो पर थाना प्रभारी व पुलिस स्टाप की उपस्थिति में नियमों का उल्लंघन करने वाले व संदिग्ध वाहनों को रोक कर चालकों से पूछ- ताछ जारी है ।
दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना रजिस्टेंशन नम्बर प्लेट के साथ संदिग्ध वाहन चालकों से गाड़ी के दस्तावेज मागे जा रहें हैं। जिनके पास गाड़ी के दस्तावेज और नम्बर प्लेट नहीं पाई जाती है उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जाँच पड़ताल शुरु कर दी गई हैं । वही चार पहिया वाहन की छत पर हूटर, सायरन, पदनाम के साथ किसी संगठन नाम प्लेट और ब्लैक फिल्म को सख्ती के साथ निकलवाया जा रहा है ।
शहरी क्षेत्रों में नेता के प्रतिनिधि तो ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच व पंच के वाहनों में लगे सायरन, हूटर लगा कर घूम रहे हैं इन सभी लोगों पर व्हीकल एक के निर्धारित दिशा निर्देश अनुसार दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों पर रजिस्टेंशन नम्बर के अलावा कोई नाम, पद आदि लिखा पाया जाता हैं तो इन सभी से जुर्माना सहित उचित कार्यवाही भी की जा सकती है ।
आम जनता के साथ बुजुर्गो से धौस दिखाने जैसा कार्य न करें अधिकारी पुलिस जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामींण क्षेत्रों में उमदराज व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति के साथ असहाय व छोटे बच्चों को बेवजह अधिक देर तक नहीं रोकने के दिशा निर्देश दिये गये है ।
ग्रामीण थाना क्षेत्रों में हुई संदिग्ध व बिना नम्बर प्लेट के साथ तीन सवरियो वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्यवाही- सिहोरा थाना क्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 34 गाड़ियों, खितौला थाना क्षेत्र में 45 गाड़ियों, गोसलपुर थाना क्षेत्र में 16 गाड़ियों, मझगवा थाना क्षेत्र में 13 गाड़ी एवं कटंगी थाना क्षेत्र में 16 गाड़ियों, पनागर थाना क्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 23 गाड़ियों पर कार्यवाही की गई । इसके अलावा मझौली थाना क्षेत्र व पाटन थाना क्षेत्र में भी कार्यवाही जारी रही ।



