स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर 116 करोड़ से ज्यादा की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी

राज्य शिक्षा केंद्र ने 20 अक्टूबर तक राशि स्कूलों के खाते में हस्तांतरित करने के आदेश किए जारी
भोपाल । स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की सत्र 2020-21 की फीस प्रतिपूर्ति हेतु 116 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत कर संबंधित स्कूलों में राशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री इंदर परमार के निर्देश पर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने संबंधित जिले के कलेक्टर को RTGS के माध्यम से संबंधित स्कूलों के बैंक खाते में दिनांक 20 अक्टूबर 2022 तक स्वीकृत राशि हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। दीपावली के पहले अशासकीय विद्यालयों के लिए राशि स्वीकृति एक उपहार की तरह है।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि वर्तमान में कुल 22 जिला शिक्षा केंद्रों के खाते में जिलेवार कुल राशि 116,30,68, 436 (एक सौ सोलह करोड़ तीस लाख अडसठ हजार चार सौ छत्तीस रूपये) ट्रांसफर की जा रही है एवं शेष अन्य जिलों में राशि शीघ्र जारी की जायेगी।





