क्राइम

अवैध उत्खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनिज माफियाओं का हमला

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन के ग्राम हकीमखेड़ी में अवैध उत्खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनिज माफियायों ने किया हमला, डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी सहित तीन अन्य वन रक्षक घायल लाल सिंह पूर्वी की हालत गंभीर
रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर साँचेत के पास ग्राम हकीमखेड़ी में वन विभाग की टीम पर खनिज माफियायों ने हमला कर दिया जिसमें डिप्टी रेंजर लालसिंह पूर्वी सहित तीन अन्य वन रक्षकों को आई चोटें, सभी का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज जारी। आपको बता दें कि वन विभाग की टीम को विगत कई दिनों से हकीमखेड़ी में अवैध रूप से उत्खनन की खबर मिल रही थी जिसे रोकने के लिए वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर वन विभाग की भूमि पर ही नाला बना रही थी ताकि अवैध उत्खनन ना हो सके लेकिन ग्राम हकीमखेड़ी के सरपंच पति तौफीक, सुलेमान हकीम सहित 30-40 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया जिससे लालसिंह पूर्वी को गंभीर रूप से चोटें आई हैं उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।वही तीन अन्य वनरक्षकों को भी चोटें आई हैं आपको बता दें कि 6 सदस्यीय वन विभाग की टीम अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर नाला खोदने गई थी जिस पर माफियायों ने हमला कर दिया। कल ही रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने खनिज विभाग सहित सभी अधिकारियों को अवैध उत्खनन रोकने के लिए आदेश जारी किये थे। रेंजर प्रवेश पाटीदार ने बताया कि वन विभाग की टीम अपनी सीमा में ही काम कर रही थी उसके बावजूद भी टीम पर 30-40 लोगों ने हमला कर दिया जिसमें तीन वनरक्षक सहित डिप्टी डेंजर लालसिंह पूर्वी को गंभीर चोटें आई हैं जिसकी सूचना हमने कोतवाली थाने में दी है।

Related Articles

Back to top button