क्राइम
अवैध शराब के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सागर अनुविभागीय अधिकारी पूजा शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों को लेकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए थे उन्हीं निर्देशों के पालन करते हुए गौरझामर पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब जप्त की है।
थाना प्रभारी ब्रजमोहन कुशवाह ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपी शुभम पिता महेश कोरी उम्र 22 साल निवासी गौरझामर से 50 पाव कीमत पांच हजार और गोलू पिता परसोत्तम पटेल उम्र 24 साल निवासी पीराघाट निवासी है कब्जे से 50 पाव लाल अवैध शराब कीमत पांच हजार रुपए जप्त की और आवकारी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।



