मध्य प्रदेश
बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिरा, पेट के आरपार निकला सरिया

बेगमगंज । रायसेन के बेगमगंज में देर रात बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिरा, घटना में बाइक सवार के पेट के आर पार निकल गया लोहे का सरिया, सरिया मोटा होने की वजह से ग्रांडर और जेसीबी की मदद से काटकर बमुश्किल बाइक चालक के पेट से निकालकर शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया, बाइक सवार की हालत बेहद ही नाज़ुक, 112 वाहन चालक और 112 वाहन ड्यूटी स्टाफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल बाइक चालक को 108 एम्बुलेंस द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल भेजा गया।
बता दें रायसेन से राहतगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण का चल रहा है कार्य, जिसकी वजह से निर्माणाधीन पुल पुलियों में आये दिन हो रही हैं गंभीर घटनाएं, निर्माधीन पुल पुलियों में गिरकर वाहन चालकों की हो चुकी है मौत, सड़क ठेकेदारों की लापरवाही बन रही हादसों की वजह, सागर भोपाल मार्ग ग्राम बर्री की पुलिया पर हुआ देर रात हादसा।



