मध्य प्रदेश

अभाविप इकाई सिलवानी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी ने 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें छात्र छात्राओ को उनके कैरियर को लेकर मार्गदर्शित किया गया और एक उत्तम नागरिक बनकर भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए छात्रो की भूमिका अहम है। विद्यार्थी परिषद के इस ध्येय यात्रा के 77 वर्ष पूर्ण हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थीओ की ज़िम्मेदारी है कि वह अपने राष्ट्र के लिए आने वाले भविष्य का हिस्सा बनकर एक नई उचाई पर ले जाए और जिस क्षेत्र में विद्यार्थी जाए उस क्षेत्र में अपने नगर और अपने देश का नाम रौशन करे। शिक्षा जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से हम वह सब सपना पूरा कर सकते है जो हमे अछूता लगता है हमे अपना एक गोल बनाना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए हमे अपनी सारी शक्ति झोख देना चाहिए। एक लक्ष्य तय कर उसे जब तक प्राप्त न कर ले तब तक हार नहीं माननी चाहिए चुनौतियाँ आयेंगी असफल होंगे पर हमे असफलता से रूकना नहीं है इस बार हम्हारी शुरूआत अनुभव से होगी इसलिए अपने लक्ष्य की और बड़ते रहे। भाग संयोजक जय यादव ने विद्यार्थीओ से स्थापना के बारे में बताते हुए कहा कि 9 जुलाई का राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस न केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का स्मरण है, बल्कि यह युवाओं के कर्तव्यबोध, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। यह दिवस हमे याद दिलाता है कि छात्र सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। यह दिन केवल अभाविप के लिए ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दिन बन चुका है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी पूनम सविता, एवं संघ नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी व परिषद कार्यकर्ताओ में ज़िला संयोजक शुभम् सेन,भाग संयोजक जय यादव, ओम सोनी, अरुण साहू, अतुल यादव, वीर चंदेल, वरुण चौरसिया, हर्षित सैनी सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button