क्राइम

किसान ने खेत पर लगाई फांसी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

सिलवानी। सिलवानी तहसील के थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम खैरी जयपुरा में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान ने अपने ही खेत पर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजेश आदिवासी पिता रामचरण आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम खैरी जयपुरा गुरुवार की शाम को अपने खेत पर गया था। और अज्ञात कारणों के चलते खेत पर ही गले में फंदा लगाकर बबूल के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना प्रभारी अमर सिंह धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खैरी जयपुरा में फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। बम्होरी हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं होने का कारण शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button