मध्य प्रदेश

के के व्ही हायर सेकेंडरी स्कूल सिहोरा में फन फेयर एवं विज्ञान प्रदर्शनी की धूम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l नगर की व्यस्तता से दूर केकेव्ही स्कूल में रविवार को फन फेयर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमे विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही सांस्कृतिक आयोजन किया गया जिसमे जबलपुर की सुप्रसिद्ध गायिका सुमन अग्रवाल के साथ नौशाद अंसारी के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आज का यह आयोजन प्राचार्या ओमवात्री एवं प्रबंधक निशांत वात्री के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष रही. विशिष्ट अतिथियों में बीईओ सिहोरा अशोक उपाध्याय, सुधा उपाध्याय, सुधा पहारिया, साधना साहू, कृष्णा सरावगी, विभोर जायसवाल, जुगल चौरसिया, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अंकुश नायक, विजय शर्मा, मंसूर मंसूरी, डॉक्टर रुपेश कुशवाहा, प्रोफेसर पवनकुमार नामदेव, शारदा बर्मन, आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ रिबन काटकर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा ।

Related Articles

Back to top button