क्राइम
जेसीबी मशीन का पंजे लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति मौत : उग्र ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मडवा में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन के पंजे से 45 वर्षीय व्यक्ति के घायल होने पर ग्रामीणों ने घटित हुई घटना को लेकर जेसीबी में आग लगा दी वही घायल व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को शासकीय अस्पताल पाटन लाये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के बेटे उपेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि अर्जुन सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी मडवा पाटन को जेसीबी का पंजा लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल लाया गया था जहां जांच के दौरान अर्जुन सिंह लोधी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।




