गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा पिता
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । बड़ा सवाल क्या न्याय सबके लिए है तो फिर एक गरीब के साथ अन्याय क्यों
1 आरोपी अर्जुन मीणा की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित अशोक मीणा द्वारा मुख्यमंत्री गृहमंत्री और रायसेन पुलिस अधीक्षक को भी गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन दिया है पर आज दिनांक तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
2 घटना दिनांक से आरोपी फरार है आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
3 आरोपी खुलेआम घूम रहा है इसके बाद भी पुलिस उसे नही पकड़ रही है।
4, आरोपी सहारा स्टेट में रहता है वही उसके खेत हिनोतिया में और रापाड़िया के पास के खेतो में खेती का काम देख रहा है इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
5 वही आरोपी आर ए एफ कैंप हिनोतिया का निवासी है प्रतिदिन आरोपी वहा पहुंचकर खेती का काम देख रहा है। रायसेन जिले की गोहरगंज तहसील के ग्राम बमुलिया दांगी निवासी अशोक मीणा के पुत्र आनंद मीणा की खेत में बिछाए करंट से 21सितम्बर 2022 की रात को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी जब रात को पिता को जानकारी लगी की आनंद मीना घर नहीं पहुंचा है तो घरवालों से जानकारी ली इसके बाद सुबह खेत पर जाकर देखा तो उनके पास के खेत में लगे तार में करंट था जिससे उसके पुत्र की मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार अशोक मीणा के पास का खेत अर्जुन मीणा निवासी हिनोतिया ने कोली बटिया रखवाली के लिए लिया है इसके द्वारा खेत की तार फेंसिंग में बिजली करंट फैलाया गया अर्जुन मीणा ने शारीरिक शक्ति करने के आशय से तार फेंसिंग में करंट तार फसाया जिससे आनंद मीना की करंट लगने से मौत हो गई की गई रिपोर्ट के अनुसार मार्ग जांच से प्रथम दृश्यता अपराध धारा 304 का आरोपी अर्जुन मीणा निवासी हिनोतिया के विरुद्ध पाया जाने से अपराध कायम किया गया वही आज दिनांक तक आरोपी अर्जुन मीणा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसको लेकर अशोक मीणा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सेहवाल को शिकायती आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग की गई है पर अभी तक मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अर्जुन मीणा आस-पास के गांव में खुलेआम घूम रहा है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे उनके परिवार को जान का खतरा है वही आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष व्यक्त है जबकि अर्जुन मीणा खुलेआम आस-पास के गांव में और घटनास्थल के आसपास भी खुलेआम घूम रहा है जिसकी जानकारी पीड़ित अशोक मीणा द्वारा रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाग को भी दी गई सीएम हेल्पलाइन पर भी इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई इसके बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है वहीं जब हमारे द्वारा उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम अस्थाया से प्रकरण को लेकर जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा समय-समय पर गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम को भेजा जाता है पर आरोपी मिलता नहीं है हम समय-समय पर जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं वहीं आरोपी का मोबाइल ट्रेस भी किया जा रहा है । वही आपको बता दें कि पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित होते दिखाई नजर आ रहा है जबकि आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर खुलेआम घूमता दिखाई नजर आ रहा है जिससे मृतक के परिजनों सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस की छवि धूमिल होती दिखाई नजर आ रही है अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी की गिरफ्तारी होती है या घटना करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम होती है।



