क्राइम

ग्रामीण इलाकों के ट्रांसफार्मर से आयल चोरी प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर से आयल चोरी होने की शिकायत पर आज कनिष्ठ अभियंता म.प्र. पूर्व क्षेत्र वितरण केन्द्र पाटन पवन कुमार ने लिखित शिकायत की विद्युत मण्डल परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिरिया, उमरिया, पड़रिया, सहसन, झामर , कुमगवा, कन्तौरा मोड़ के पास लगे ट्रांसफार्मर में भरा आईल तथा उसमें लगे एल्युमीनियम के कोर जुलाई से लेकर आज तक के बीच कोई अज्ञात चोर लगभग 540 लीटर आयल जिसकी कीमत लगभग 47 हजार 300 रूपये की चोरी कर ले गया है। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 136 विद्युत अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button