क्राइम
डीआईजी सुनील कुमार जैन पहुंचे दमोह, विगत दिन हुई घटना की समीक्षा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ट्वीट के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, इसी को लेकर सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन सोमवार शाम को दमोह पहुंचे और सर्किट हाउस पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के अलावा और भी पुलिस अधिकारियों के साथ हुई घटना की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बतादे कि विगत 3 फरवरी को बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्वों द्वारा कोतवाली का घेराव कर माहौल बिगाड़ने वाले शब्द बोलने वालों पर दमोह पुलिस ने शिकंजा कस कार्यवाही शुरू कर दी है. फिरहाल करीब 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।



