क्राइम

तीन आरोपियों से पकड़ी 5 मोटरसाइकिल, पुलिस ने आरोपियों किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार द्वारा विशेष अभियान आरोपी गणों की धरपकड़ एवं वाहन बरामदी करने के संबंध में चलाया जा रहा था। जिसके अंतर्गत थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी, एएसआई साहब सिंह, एएसआई प्रेम सिंह, प्रधान आरक्षक नागेंद्र, भानू उपाध्याय, शिवशंकर, आरक्षक नवीन, आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक आकाश, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक योगेंद्र, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक हेमंत राठौर के सहयोग से वाहन बरामद एवं वाहन चोरी के मामलों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जा रही थी। शहर के मानस भवन के पीछे संदेह के आधार पर एक आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र से अलग-अलग जगहों से कुल 5 वाहन मोटरसाइकिल चोरी करना बताया एवं आरोपी गण चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने निजी काम से उपयोग करने के लिए नंबर प्लेट एवं चेसिस नंबर मिटा देते थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी वीरू पिता शंकर अहिरवार किशुनगंज, कृष्णा पिता शोभा दास विश्वकर्मा बरखेड़ा दुर्गादास और जाकिर अली पिता जाफर अली उम्र 32 वर्ष निवासी नरसिंहगढ़ से हीरो होंडा मोटरसाइकिल- 3, बजाज सिटी हंड्रेड-1 और बजाज प्लैटिना- 1 कीमती करीब दो लाख से अधिक रुपए की बताई गई है। जहां तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button