धान के लिए मिट्टी मचाने वाले ट्रैक्टरों से फैली मिट्टी, दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं घायल
सिलवानी। खेतों में धान की पौध रोपे जाने के लिए बनाए गए गढ़ों में मिट्टी मचाने का कार्य किसानों द्वारा ट्रैक्टर से किया जा रहा है। मिट्टी मचाने के बाद मुख्य मार्गों पर आने के बाद ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिट्टी सड़क पर फैल रही है। जिससे हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। खेतों में मिट्टी दलदली हो जाने पर किसानों के द्वारा ट्रैक्टरों से मिट्टी मचाने का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी को मचाने के बाद सड़क पर आने से ट्रैक्टरों के पहियों में लगी मिट्टी निकल कर सड़क पर गिर कर फैल रही है। सड़क पर फैली गीली मिट्टी से निकलने पर वाहन स्लिप हो रहे है। नागरिकों ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि धान की पौध रोपे जाने कार्य में लगे ट्रैक्टर मालिकों व किसानों को जागरूक कर निर्देशित किया जाए कि वह खेत से निकलने के साथ ही ट्रैक्टर के पहियों में लगी मिट्टी को साफ किया जाए। ताकि हादसे को टाला जा सके।



