कृषि

बारिश से मिली सहत, धान रोपाई में जुटे किसान

सिलवानी। तहसील में कुछ दिनों से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बाद किसानों के खेत धान के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि ज्यादातर स्थानों में मोटर पंप के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। कुछ दिन बाद सावन माह लग जाएगा। खेती में पिछड़े ना इसलिए किसान अब जल्द से जल्द बोवनी करना चाह रहे हैं। हालांकि पानी की कमी के चलते धान की बोनी नहीं हो पा रही है वही मक्का सहित अन्य फसल की बोनी हो चुकी है। सोयाबीन को लेकर घटा रुझानः आज से चार-पांच साल पहले किसानों का रुझान सोयाबीन पर ही था, लेकिन पीला मोजक बीमारी एवं अन्य कारणों से सोयाबीन की पैदावार लगभग शून्य हो गई थी। इस वजह से किसानों ने सोयाबीन का विकल्प, कोदो कुटकी, में और धान के रूप में लेना प्रारंभ कर दिया है।

Related Articles

Back to top button