मध्य प्रदेश
सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा | नगर के सांदीपनि विद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मध्यप्रदेश स्थापना पर्व मनाया गया , इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों नें अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश की इतिहासिक यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये एवं एवं मध्यप्रदेश की गौरवगाथा का गुणगान किया. सभागार में सामूहिक मध्यप्रदेश गान का आयोजन किया गया.इस अवसर पर संस्था प्राचार्य महेश रावत, रमेश पाल, किरण भार्गव, गफ्फार खान, रामकुमार नायकनायक, अखिलेश शर्मा, रामनरेश घोष, सहित शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्राओं नें शिरकत की।



