क्राइम

पुलिस को दो सप्ताह के अंदर मिली दूसरी बड़ी सफलता दो पहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

चोरी की 18 मोटर साइकल की गई बरामद
मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण की सहायता से पकड़ाई चोरी की मोटर साइकल छिंदवाड़ा के दमुआ, रामपुर, जुन्नरदेव, खिरसाडोह, शिवपुरी, व बैतूल एवं नरसिंहपुर के गोटेगाव मे सस्ते दामो मे बेचता था चोरी की मोटर साइकिल
मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के टीटी नगर, अरेरा हिल्स एवं शाहपुरा थाने से की थी चोरी
चोरी की मोटर साइकल खरीदने वालों मे भी मचा हड़कंप

रिपोर्टर: रामभरोसे विश्वकर्मा

मंदीदीप । वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा चोरी, नकबजनी को रोकने, माल मशरूका बरामदगी एवं फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के मार्गदर्शन व एसडीओपी औबेदुल्लागंज मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी व उनकी टीम को मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के अरेस हिल्स, टीटी नगर एवं शाहपुरा क्षेत्र से चोरी हो रही मोटर साइकिले की बरामदगी कर चोरो को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।
मंडीदीप, सतलापुर एवं ओबेदुल्लागंज व अन्य स्थानो से चोरी हो रही मोटर साइकिल की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की धर पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सागर ठाकुर उर्फ शहजान खान पिता संजय ठाकुर उम्र 28 साल निवासी दातला जामई, जुन्नरदेव जिला छिंदवाड़ा हाल वार्ड नंबर 9, रामनगर मंडीदीप को पकड़कर पूछताछ करने पर एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी द्वारा मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के अरेरा हिल्स, टीटी नगर एवं शाहपुरा क्षेत्र से मोटर साइकल चोरी कर छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बैतूल जिले मे बेचना बताया है एवं चोरी की 16 मोटर साइकल बरामद कराया है. 1 पूर्व की 2 शेष मोटर साइकल को भी बरामद करने मे सफलता मिली है। चोरी की मोटर साइकल खरीदेने वाले अन्य 9 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
शुक्रवार को पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी द्वारा अधिकांश हीरो और होंडा कंपनी की मोटर साइकल चोरी करता था और चोरी करने के बाद छिंदवाड़ा तरफ रवाना हो जाता था।
चोरी की मोटर साइकल खरीदेने वाले अन्य 9 आरोपी भी बनाया गया है। जिनमे 1- सागर ठाकुर उर्फ शहजान खान पिता संजय ठाकुर 28 साल ग्राम दातला थाना जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा हाल सोहेल भाई का किराये का मकान वार्ड क्र 9 रामनगर मंडीदीप, 2- संस्कार पिता सतीश सूर्यवंशी उम्र 19 साल ग्राम रामपुरा टांसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा, 3- शेख शाहरूख पिता शेख शब्बीर उम्र 26 साल घोड़ावाड़ी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा, 4- चेतन उर्फ कार्तिक पिता किशन देशमुख उम्र 19 साल ग्राम रामपुरा टांसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा, 5- ईशा खान पिता शेख इब्राहीम उम्र 20 साल ग्राम शिवपुर थाना रावड़वाड़ा जिला छिंदवाड़ा, 6- रूकमेश पिता किशन यदुवंशी उम्र 28 साल ग्राम मांडई थाना बोरदेही जिला बैतूल, 7- हिमांशू राठौर पिता कीरत सिंह राठौर उम्र 24 साल ग्राम नोनी करेली थाना गोटेगावं जिला नरसिंहपुर, 8- नरेश पिता सुन्दर पटेल उम्र 28 साल ग्राम महाराजपुर थाना महाराजरपुर जिला सागर, 9- दुर्गेश अहिरवार उर्फ लल्लू पिता नन्हेलाल अहिरवार उम्र 24 साल झिन्कु वार्ड देवरी जिला सागर, 10- सन्नी ठाकुर पिता सुदीप उर्फ सुदीप बाबू जाति ठाकुर उम्र 25 साल निवासी गोटेगाव जिला नरसिहंपुर
घटना को उजागर करने, आरोपी को गिरफ्तार एवं वाहन को बरामद करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय त्रिपाठी, उप निरीक्षक विनोद परमार, एएसआई जगदीश ठाकुर, एएसआई चंद्रपाल सिंह, एएसआई जुगलकिशोर लोवंशी, प्रधान आरक्षक नूर अहमद, प्रधान आरक्षक राजेंद्र दायमा, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक दिनेश यादव एवं सायबर सेल रायसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button