क्राइम

पुलिस प्रशासन की रात्रि कॉम्बिंग गस्त में 467 वारंटी तथा मामले में फरार 3 आरोपी हुये गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन क्राम्बिग गस्त को निर्देश करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भा.पु.से. के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु दिनॉक 22 मार्च 23 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला भा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/ यातायात प्रदीप सेन्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।
कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3 से 4 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
गठित टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान 99 गैर म्यादी एवं 226 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 142 जमानती वारंट तामील किए गए, वहीं गश्त के दौरान मामलों में फरार 03 आरोपियों को पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button